फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election cm virbhadra singh statement over pm narendra modi

सीएम वीरभद्र सिंह का प्रधानमंत्री पर वारः बोले- सभ्य भाषा बोलें नरेंद्र मोदी

Sat, 04 Nov 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Sat, 04 Nov 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election cm virbhadra singh statement over pm narendra modi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री पर भय की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अंब के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के चुनावी अभियान पर जमकर बोले। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी चुनाव प्रचार नहीं कर रहे। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने प्रदेश पर हमला कर दिया है। यह अटपटा है। हमारे ऊपर चुनाव अभियान नहीं, हिमाचल के खिलाफ जंग का ऐलान लग रहा है, लेकिन हम उनसे डरने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन


वो हमें इतना कमजोर न समझें। जिस किस्म का चुनाव इस वक्त हो रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री चुनाव के सिलसिले में दस बार हिमाचल जैसे छोटे राज्य में आए, मानों बमबारी हो रही हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कर रही क्षेत्रवाद और मजहबों में दरार की राजनीति

himachal assembly election cm virbhadra singh statement over pm narendra modi

प्रधानमंत्री कोई भी हो हम उसका आदर करते हैं लेकिन अपनी बात सभ्य भाषा में कही जानी चाहिए। इतिहास में ऐसे दृश्य कभी नहीं देखे जैसे दृश्य अब देखने को मिल रहे हैं। भाजपा क्षेत्रवाद और मजहबों में दरार की राजनीति का लाभ लेना चाहती है। 

भाजपा जब से केंद्र में सत्ता में आई है। मुझ पर पहले दिन से हमला किया जा रहा है। झूठे मुकद्दमे बनवाए गए, बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई को पीछे लगाया। 

यह सरकार का दुरुपयोग है। वो एजेंसियां ऐसे काम कर रही हैं, जैसे उनको आदेश हैं कि वीरभद्र सिंह को कुचल कर खत्म कर दो। उन्होंने अरुण जेटली, प्रेम कुमार धूमल और अनुराग पर क्रिकेट ऐसोसिएशन के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सारी राजनीति यहां से शुरू हुई। 

इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि अगर मोदी का परिवार होता तो पता चलता कि महिलाएं पैसा छुपाती क्यों हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ भाषण की राजनीति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed