फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election bjp leaders meets jp nadda fro ticket

नड्डा के दरबार में टिकट के तलबगारों ने डाला डेरा, पहुंचे कई नेता

Tue, 10 Oct 2017 02:10 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election bjp leaders meets jp nadda fro ticket

बिलासपुर रैली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर भाजपा से टिकट के तलबगारों ने अब उनके दरबार पर डेरा डालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बिलासपुर परिधि गृह में नड्डा के पास टिकट के दावेदारों की लंबी कतार लगी रही। मंडी, लाहौल स्पीति, ऊना और शिमला जिला के कई दावेदार उनसे मिलने बिलासपुर पहुंचे।
विज्ञापन


सुंदरनगर के पूर्व विधायक रूप सिंह ने बंद कमरे में लंबी बातचीत की। विधायक जय राम ठाकुर, रामपुर बुशहर से बृज लाल और लाहौल स्पीति के युवा नेता जवाहर ठाकुर ने भी नड्डा से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के बाद खुद नड्डा की भी हिमाचल में सक्रियता बढ़ गई है। रैली हुए पांच दिन बीते हैं और नड्डा दो बार यहां का दौरा कर चुके हैं। दो दिन बाद नड्डा दोबारा प्रदेश दौरे पर आएंगे।

उल्लेखनीय है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद बृज लाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। बृज लाल कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन भी रहे लेकिन हाल ही में उन्होंने धूमल की अगुवाई में दोबारा भाजपा का दामन थाम लिया।

बृज लाल ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। जवाहर ठाकुर ने कहा कि वह मंडी जिला में किसी काम से आए थे। पता चला कि केंद्रीय मंत्री बिलासपुर आए हैं तो वह मुलाकात करने आ गए। 

प्रचार को तैयार उत्तराखंड भाजपा की टीम

himachal assembly election bjp leaders meets jp nadda fro ticket

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रवास के बाद एक बार फिर से पार्टी-संगठन में गहमागहमी शुरू हो गई है। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए चयनित भाजपा टीम की तैयारी तेज हो गई है। इसे लेकर भाजपा की इस टीम की सोमवार को बैठक हुईं। इसमें संगठन पदाधिकारियों के साथ ही त्रिवेंद्र सरकार के दो मंत्रियों ने भी भाग लिया।

इस टीम को शिमला लोकसभा सीट की 11 विधानसभा सीटों के प्रचार का जिम्मा मिला है। उधर, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन सौदान सिंह का तीन दिनी उत्तराखंड प्रवास तय हो गया है। उत्तराखंड भाजपा को करीब से देख चुके सौदान सिंह 11 से 13 अक्तूबर तक दून में रहकर कई बैठकें करेंगे।

महामंत्री संगठन संजय कुमार ने हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए चयनित टीम के साथ सोमवार को बैठक की। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी शामिल हुए। हिमालच की शिमला लोकसभा सीट के अंतर्गत 11 विधानसभाओं में उत्तराखंड की टीम को प्रचार करना है।

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सुबोध उनियाल और राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को वहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार विधायक महेंद्र भट्ट, गोपाल सिंह रावत, सहदेव सिंह पुंडीर और मुन्ना सिंह चौहान को भी पार्टी हिमाचल भेज रही है।

इसके अलावा, प्रदेश स्तर के अन्य पदाधिकारी भी हिमाचल जा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता बीरेंद्र बिष्ट का मानना है कि उत्तराखंड के नेताओं के प्रवास पार्टी को हिमाचल में काफी मदद देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed