{"_id":"5a0057444f1c1bd1408b4e38","slug":"himachal-assembly-election-2017-union-minister-jp-nadda-statement-over-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा का वारः बोले-निक्कमी है हिमाचल की कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा का वारः बोले-निक्कमी है हिमाचल की कांग्रेस सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को करोड़ों की सौगातें दी हैं। प्रदेश सरकार निर्माण कार्यों के लिए डीपीआर तक तैयार नहीं कर सकी। प्रदेश की निक्कमी सरकार विकास करवाने में असफल रही।
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2017 से 2027 विशेष औद्योगिक पैकेज दिया है। हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। विकास कार्यों के लिए 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देगी तथा उसमें दस प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को साठ हजार करोड़ के 77 राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए हैं। बिलासपुर के लिए 1351 करोड़ का एम्स दिया है। इसका निर्माण 48 महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
डीपीआर तक नहीं बना पाई राज्य सरकार
राज्य की वीरभद्र सरकार उनकी डीपीआर तक तैयार नहीं कर सकी। वीरभद्र सरकार फिसड्डी साबित हुई है। प्रदेश कांग्रेस सरकार में महिलाएं और कर्मचारी भी अपने आप को अब असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यही कारण है कि अब तक वन कर्मी होशियार सिंह की मौत का मामला नहीं सुलझ पाया है तो दूसरी ओर कोटखाई में घटित गुड़िया प्रकरण के दोषी पुलिस अधिकारी सलाखों के पीछे हैं। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।