{"_id":"59eafcc34f1c1b98678b69f9","slug":"himachal-assembly-election-2017-ticket-to-women-by-bjp-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस चुनाव: दावों के बावजूद आधी आबादी फिर नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस चुनाव: दावों के बावजूद आधी आबादी फिर नजरअंदाज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावों के बावजूद भाजपा और कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने से गुरेज किया है। भाजपा ने 68 में से छह और कांग्रेस ने 59 में से सिर्फ दो महिलाओं को टिकट दिए हैं। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 24 लाख से अधिक है। महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाले दोनों दलों ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी बरती है। टिकट आवंटन से दोनों दलों की महिलाओं के प्रति नीतियों पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की पहली सूची में दो महिलाओं को टिकट दिया है। देहरा से विप्लव ठाकुर और डलहौजी से आशा कुमारी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिराज से तारा ठाकुर, सुजानपुर से अनीता ठाकुर और ठियोग से विद्या स्टोक्स को चुनाव मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
भाजपा ने वर्ष 2012 के मुकाबले इस बार छह महिला प्रत्याशियों पर ही दांव खेला है। बीते चुनाव में पार्टी ने सात महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। इस बार भाजपा ने शाहपुर से सरवीण चौधरी, इंदौरा से रीता धीमान, पालमपुर से इंदु गोस्वामी, रोहड़ू से शशि बाला, भोरंज से कमलेश कुमारी और कसुम्पटी से विजय ज्योति सेन को टिकट दिया है। साल 2012 में पार्टी ने सरवीण चौधरी और रीता धीमान सहित डलहौजी से रेणुका चड्ढा, सुजानपुर से उर्मिल ठाकुर, सोलन से कुमारी शीला, दून से विनोद कुमारी और चौपाल से सीमा देवी को टिकट दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस दे सकती है दो और महिलाओं को टिकट
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची में दो और महिलाओं को टिकट मिल सकती है। ठियोग से विद्या स्टोक्स और मंडी सदर से चंपा ठाकुर को कांग्रेस टिकट दे सक ती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ठियोग से चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद विद्या स्टोक्स की चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। उधर, मंडी सदर से मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर को भी पार्टी टिकट देने की तैयारी में है।