{"_id":"5a01a2a34f1c1bf2538bb464","slug":"himachal-assembly-election-2017-mp-shanta-kumar-rally-at-baijnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार के समय हर छह माह में सामने आया घोटाला: शांता कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार के समय हर छह माह में सामने आया घोटाला: शांता कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हर छह माह में घोटाला समाने आ रहा था और ऐसे में देश की जनता ने उम्मीद से बढ़कर समर्थन देते हुए भाजपा को आगे बढ़ाया। साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में कोई भी व्यक्ति मोदी सरकार पर अंगुली नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
पपरोला में भाजपा प्रत्याशी मुलख राज प्रेमी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सात हाईवे प्रदेश को दिए। पठानकोट-मंडी फोरलेन व सुरक्षा की दृष्टि से अहम पठानकोट-मनाली-लेह रेलवे का सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
फोरलेन और ब्रॉडगेज रेलवे से पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कांग्रेस ने विकास कम और विनाश अधिक किया और आज भी करोड़ों लोग भूखे सोते हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने अमीरों को दिया नहीं लिया है और गरीब का सहारा बनी है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जमानत पर चल रहा व्यक्ति सीएम की कुर्सी पर है और दिल्ली में उसकी बेनामी संपत्ति जब्त हो रही है।