फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 employees confederation allegation on congress

पांच साल तक शोषण किया, अब चुनाव में झूठी घोषणाएं : परिसंघ

Tue, 07 Nov 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Nov 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 employees confederation allegation on congress
प्रदेश कर्मचारी परिसंघ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए हैं। शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में परिसंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, शिक्षक संघ नेता एमआर पुंडीर, जीवन शर्मा, बालक राम चौहान और हरिदत्त वर्मा ने मुख्यमंत्री पर प्रदेश के कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों का शोषण किया गया। अब चुनाव के समय कांग्रेस झूठी घोषणाएं कर कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। विनोद कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक कर्मचारियों को ठगा है। 
विज्ञापन


साल 2012 में हुए चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं को दोबारा से कांग्रेस ने इन चुनावों के घोषणापत्र में शामिल कर दिया है। घोषणापत्र में किए गए वायदे गुमराह करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान प्रेम कुमार धूमल ने कर्मियों के मामलों को जल्द निपटाने के लिए हाईकोर्ट को सौंपा था। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही ट्रिब्यूनल को दोबारा मामले सौंप दिए गए। 

पांच साल में 4-9-14 नहीं दिया। सातवें वेतन आयोग को लागू नहीं किया। सेवा विस्तार और पुनर्रोजगार के नियमों से छेड़छाड़ कर चहेतों की जेबें भरने का काम किया। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान लगाए गए कर्मियों को नियमित करने के लिए अनुबंध सेवाकाल की अवधि घटाई। 

विनोद कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान वेतन विसंगतियों को बढ़ावा दिया। आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने की कांग्रेस की घोषणा भी झूठा वायदा है। 


आउटसोर्स कर्मियों को कोई भी नियमित नहीं कर सकता है। यह भर्तियां ठेकेदारों के माध्यम से की गई हैं। उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची और भ्रष्टाचार ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पांच साल की उपलब्धि रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed