फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal 1200 invited industrialists

1200 उद्योगपतियों को हिमाचल का न्योता

Tue, 21 Oct 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Tue, 21 Oct 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal 1200 invited industrialists

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी में है। प्रदेश में निवेश बढ़ाने और उद्योगों के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश सरकार बड़ी पहल की है। सरकार ने सूबे में निवेश के लिए देश के 1200 उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


इनमें टाटा, बिरला, रिलायंस, डालमिया जैसे कई बड़े औद्योगिक घराने भी शामिल हैं। इन सबको सरकार ने इनवेस्टर मीट के लिए बुलाया है। इनवेस्टर मीट चार नंबर से आठ नवंबर तक मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद में होगी।
विज्ञापन


इसमें खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह होंगे। औद्योगिक पैकेज की रियायतें समाप्त होने के बाद हिमाचल में नए उद्योग नहीं आ रहे हैं। इससे बेरोजगारों को रोजगार के भी अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। सीमित संसाधनों के बीच रोजगार के अवसर बढ़ाने को सरकार जगह-जगह जाकर उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए ये पहल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक मीट में सरकार प्रदेश में उद्योगों को दी जा रही रियायतों और सुविधाओं को औद्योगिक घरानों के सामने रखेगी। सरकार का मानना है कि अन्य राज्यों के मुकाबले सस्ती और निर्बाध बिजली के अलावा शांत माहौल यहां उद्योगों के अनुकूल है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार कम वैट और जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर भी निवेशकों को आकर्षित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed