फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   helath minister JP Nadda meets GS Bali

नड्डा-बाली ने लंच पर की सियासी गुफ्तगू, पूर्व मंत्री का कुशलक्षेम जाना

Mon, 07 May 2018 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कांगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कांगड़ा Updated Mon, 07 May 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
helath minister JP Nadda meets GS Bali

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के आवासीय परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार का कुशलक्षेम जाना। पंडित शिव कुमार और बाली समधी हैं। शिव कुमार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं। इसीलिए नड्डा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। बाली भी इस मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


हालचाल जानने के बाद नड्डा और बाली ने होटल ग्रेंड राज में एक साथ लंच कर सियासी गुफ्तगू की। नड्डा यहां करीब दो घंटे तक रुके। लंच के बाद नड्डा ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि देश भर में चल रहीं 134 अमृत फार्मेसी में 588 लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


हिमाचल के आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसियां चल रही हैं। यहां रियायती दामों पर मरीजों को दवाइयां मिल रही हैं। आयुष्मान भारत के तहत देश में 90 फीसदी डेटा की वेरिफिकेशन कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत मरीजों को और क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं, इस पर काम किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक संजय चौधरी, कृपाल परमार, विक्रम जरियाल, कार्तिक पाधा, कांग्रेस नेता आरएस बाली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed