फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Vikas Bhardwaj appointed as the new Registrar General of the Himachal Pradesh High Court.

शिमला: विकास भारद्वाज बने हिमाचल हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार जनरल, न्यायिक सेवा परीक्षा में किया था टाॅप

Thu, 27 Aug 2026 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 08:04 PM IST
सार

विकास भारद्वाज ने वर्ष 2014 में हिमाचल प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था। परीक्षा में अव्वल रहने के बाद सितंबर 2014 में उन्हें पहली बार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Shimla: Vikas Bhardwaj appointed as the new Registrar General of the Himachal Pradesh High Court.
विकास भारद्वाज हिमाचल हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार जनरल। - फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

विकास भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इससे पहले भारद्वाज अक्तूबर 2024 से हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन


विकास भारद्वाज ने वर्ष 2014 में हिमाचल प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था। परीक्षा में अव्वल रहने के बाद सितंबर 2014 में उन्हें पहली बार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


अपने कॅरियर के दौरान उन्होंने ऊना (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2) और घुमारवीं में अपनी सेवाएं दीं। हाईकोर्ट में तैनाती से पहले उन्होंने हमीरपुर और कुल्लू जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2018 में उन्हें उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) के पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद, 16 अक्तूबर 2024 से वे रजिस्ट्रार (विजिलेंस) का पदभार संभाल रहे थे। न्यायिक और प्रशासनिक मामलों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए अब उन्हें उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल का सर्वोच्च प्रशासनिक पद सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed