फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning in himachal for july 21 and 22

हिमाचल में दो दिन तक होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी जारी

Thu, 19 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning in himachal for july 21 and 22
rain shimla

प्रदेश में बुधवार को मानसून कमजोर रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के अलावा अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 और 22 जुलाई को प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


वीरवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। राजधानी शिमला में बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बारिश हुई। सुबह और शाम के समय शहर में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


 

डंगा गिरने से महाविद्यालय भवन को खतरा

heavy rainfall warning in himachal for july 21 and 22

जिला कांगड़ा में बुधवार को सुबह के समय धूप खिली। करीब 12 बजे जिला के कुछ ऊपरी क्षेत्रों में बारिश हुई। राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी के सामने वाला डंगा भी बारिश के चलते गर गया। 

इससे महाविद्यालय भवन को खतरा पैदा हो गया है। उधर, बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 

विभिन्न शहरों में इतने मिलीमीटर रिकार्ड हुई बारिश

heavy rainfall warning in himachal for july 21 and 22

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, भुंतर में 33.5, हमीरपुर में 33.0, बिलासपुर में 32.9, कांगड़ा में 32.6, चंबा में 32.2, सुंदरनगर में 31.7, सोलन में 29.6, धर्मशाला-नाहन में 28.4, शिमला

मे 23.3 और डलहौजी मे 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, बुधवार को नैनादेवी में 32, मनाली में 28, कुफरी में 18, शिमला में 13 और गुलेर-कोटखाई में 12 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed