फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning for himachal on 22 july

हिमाचल के इन जिलों में दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 20 Jul 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jul 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning for himachal on 22 july

प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। वीरवार को राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 22 और 23 जुलाई को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


वीरवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई और धुंध छा गई। शाम के समय शहर में मौसम दोबारा साफ हो गया। धर्मशाला में भी दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

heavy rainfall warning for himachal on 22 july

वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, हमीरपुर 33.9, सुंदरनगर 33.4, कांगड़ा-बिलासपुर 33.1, भुंतर 32.6, चंबा 31.2, नाहन

30.2, सोलन 28.5, धर्मशाला 28.2, केलांग 23.1, शिमला 22.9 और डलहौजी में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, बुधवार रात और वीरवार को बैजनाथ में 32, पालमपुर 28, डलहौजी 27, धर्मशाला

26, घुमारवीं 19, गग्गल-मशोबरा 15, शिमला 13 और सोलन-ठियोग में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों से बहने वाले नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed