{"_id":"57a565c34f1c1bdd332b95ac","slug":"heavy-rainfall-continues-in-himachal-read-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मानसून का कहर, कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मानसून का कहर, कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार देर शाम प्रदेश के तकरीबन सभी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। शिमला में भी शाम करीब चार बजे मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार सुबह भी शिमला समेत अधिकतर इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में भी लोगों को फिलहाल बारिश से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सुबह के समय हुई बारिश से स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के मैदानी, मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग शिमला केंद्र ने हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में मानसून सक्रिय है। इसके चलते 11 अगस्त तक हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।