फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rain storm lash Himachal crops destroyed

हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि; गर्मी से राहत, फसलों को नुकसान

Wed, 07 Jun 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Jun 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain storm lash Himachal crops destroyed

हिमाचल में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए बारिश की फुहारें राहत बनकर बरसीं। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-ओलावृष्टि के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


मंडी जिले में धर्मपुर की धवाली पंचायत के रिछली गांव में तूफान से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से महिला को गंभीर चोटें आई हैं। सुकमा में शहीद सुरेंद्र कुमार की गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ लगते भवन की छत उड़कर गौशाला पर गिर गई।
विज्ञापन


उस वक्त शहीद की मां और चचेरा भाई गौशाला में ही थे। वे बाल-बाल बचे। प्रदेश में मंगलवार सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक धूल भरी आंधी चली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पूर्व से चलने वाली हवाएं अपने साथ राजस्थान से धूल लेकर आती हैं। इस कारण हिमाचल में दिन भर धूल छाई रही। शाम के समय बारिश होने से धूल कम हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन में सबसे अधिक रिकॉर्ड हुआ ऊना का न्यूनतम पारा

Heavy rain storm lash Himachal crops destroyed

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.6, शिमला 28.3, सुंदरनगर 35.9, भुंतर 32.0, धर्मशाला 33.8, नाहन 34.7, कांगड़ा 39.1, हमीरपुर 38.5, बिलासपुर 39.0 और मंडी में 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, कुल्लू जिले में ओलावृष्टि से सेब, नाशपाती, टमाटर तथा मटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। 

अनुमान के मुताबिक करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। मंगलवार को दोपहर बाद रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। किन्नौर के टापरी, रिकांगपिओ, भावानगर और अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। आनी क्षेत्र में आंधी चलने से नकदी फसलों को क्षति पहुंची है। पालमपुर और बैजनाथ में भी बूंदाबांदी हुई। बिलासपुर शहर और आसपास क्षेत्रों में बारिश और तूफान से तापमान में गिरावट आई है। 

ऊना में न्यूनतम तापमान 29.8 पहुंच गया है। सोमवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 20.9, नाहन में 25.9, पालमपुर में 29.0, कांगड़ा में 26.5, बिलासपुर में 28.7 और सोलन में 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed