पहाड़ी धंसने से पूरा गांव जमींदोज, वाहन-मवेशी मलबे में दबे
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र का करयालग गांव तड़के चार बजे करीब पांच किलोमीटर पहाड़ी धंसने से जमींदोज हो गया जबकि कई वाहन और मवेशी मलबे में दब गए हैं। करयालग से बद्धाघाट को जाने वाली सड़क भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
सूचना के बाद प्रशासन ने होमगार्ड के जवान, फायर ब्रिगेड और पुलिस को भेजकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 40-40 हजार की सहायता राशि कर सामुदायिक भवन में खाने-पीने का इंतजाम किया गया है।
पूरे गांव के सात मकान जमींदोज हुए हैं। पीड़ित परिवार के सदस्य व बीडीसी सदस्य श्याम लाल धीमान ने बताया कि उनकी बेटी व मां अलग कमरे में सो रही थीं। सुबह चार से पांच बजे के बीच उनकी बेटी ने आवाज लगाई कि हमारा घर गिरने वाला है। वे बाहर निकले तो आधा आंगन व घर के साथ बहुत बड़ा भूस्खलन हो रहा था।
उन्होंने नजदीकी मकानों में रह रहे लोगों को भी फोन कर बाहर निकलने को कहा। कुछ ही देर में उनकी आंखों के सामने घर खिसकते हुए जमींदोज हो गए। अन्य पीड़ितों बलवंत व नंदलाल ने बताया कि तड़के जोर धमाके की आवाजें आईं। बाहर निकले तो उनका मकान व उनके मकान के साथ वाली जमीन खिसककर जमींदोज हो गई। इनके अलावा सुखदेई, जयदेई, बिमला, रणजीत धीमान के मकान भी जमींदोज हुए हैं।