{"_id":"a3bca24156c432c257d542ab5c0d759b","slug":"heart-attack-to-real-brother-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों को एक साथ पड़ा दिल का दौरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों को एक साथ पड़ा दिल का दौरा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार(सोलन)
Updated Sun, 12 Jul 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुनिहार स्थित भरोल गांव में शनिवार सुबह दो सगे भाइयों को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दोनों भाइयों के बीच सौहार्द, प्रेम और एक साथ जीने-मरने की कसमें पूरे क्षेत्र में मिसाल थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सुबह 6 बजे दोनों एक साथ चल बसे। भरोल गांव के हरिराम शर्मा (80) और उनके भाई हरि नंद (71) रोजाना सुबह सैर को जाया करते थे। सैर से आते ही बड़े भाई हरिराम को दिल का दौरा पड़ा तथा उनका मौके पर ही देहांत हो गया।
विज्ञापन
समीप ही खड़े उनके छोटे भाई हरिनंद ने जब भाई को अचेत अवस्था में देखा उन्हें भी हार्ट अटैक आ गया और वह भी स्वर्ग सिधार गए। एक साथ कुछ ही क्षणों में दो सगे भाइयों की मौत से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है तथा उनके आपसी प्यार की भी क्षेत्र में बहुत चर्चा है।
विज्ञापन