फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health

जनवरी में शुरू होगा आईजीएमसी का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक

Sun, 17 Oct 2021 05:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
health
शिमला। आईजीएमसी का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक जनवरी में शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू और वेंटिलेटर बेड समेत अन्य मशीनों की खरीद के लिए ऑर्डर जारी कर दिया है। करीब पंद्रह करोड़ रुपये से इन मशीनों को खरीदा जाएगा। इनमें से कुछ मशीनें पहुंच रही हैं। जबकि बाकी मशीनें भी महीने के भीतर पहुंच जाएंगी। निदेशक चिकित्सा शिक्षा और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक चमियाना के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि मौजूदा समय में ब्लॉक में बने ओटी, वाटर सप्लाई, बिजली और सड़क समेत अन्य कार्यों की टेस्टिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

नए साल पर मरीजों को प्रबंधन तोहफा देने जा रहा है। चमियाना में आईजीएमसी के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के बनने के बाद यहां पर दस विभाग शिफ्ट किए जाएंगे। विभागों के यहां पर आने के बाद ओपीडी सेवा भी शुरू होगी। इसके अलावा प्रबंधन ने इन दिनों आईसीयू, वेंटिलेटर बेड, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईको और ईएनटी मशीनों की खरीद की तैयारियां तेज कर दी हैं। ंमशीनों के आने के बाद इन्हें तुरंत इंस्टॉल करने का काम शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जून 2021 तक इस परियोजना का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन काम में देरी के कारण ये कार्य आगे बढ़ गया। ऐसे में अब प्रबंधन का दावा है कि जनवरी में लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं
अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी समेत तमाम विभागों की अलग से सुविधा होगी। मरीजों को एक छत के नीचे सारी सुविधाएं मिल पाएंगी। प्रबंधन दावा कर रहा है कि फाइनल स्टेज पर काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed