फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister kaul singh discharged from pgi.

पीजीआई में सीएम बोले, दिल को संभालकर रखिए कौल साहब

Mon, 13 Jul 2015 08:21 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
health minister kaul singh discharged from pgi.

सीने में दर्द उठने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि - दिल को संभालकर रखिए कौल साहब! राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलते ही रहते हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं। मैं आपके साथ हूं। इस दौरान सीएम ने कौल के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से भी बातचीत की। पौने घंटे की मुलाकात में कई बातों पर खूब ठहाके भी लगाए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कौल सिंह से मिलने बीते शनिवार को पीजीआई पहुंचे थे। सीएम के साथ परिवहन मंत्री जीएस बाली भी मौजूद रहे। कौल-वीरभद्र की ये मुलाकात करीब पौने घंटे तक चली।

विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि सीडी प्रकरण के बाद ये दोनों नेता पहली बार फेस टू फेस मिले। बताया जा रहा है कि बाली ने दोनों नेताओं के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने की कोशिश की। इस दौरान राजनीतिक जीवन की पुरानी बातों को भी याद किया गया। बता दें कि प्रदेश में जब से अंतरंग सीडी प्रकरण चल रहा है, तब से मुख्यमंत्री और कौल सिंह एक-दूसरे पर आरोपों के तीखे प्रहार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का बयान आने पर कौल सिंह तुरंत पलटवार करने में मौका तक नहीं चूक रहे थे।
विज्ञापन

कौल सिंह को मिली पीजीआई से छुट्टी

health minister kaul singh discharged from pgi.

सीने में दर्द की शिकायत को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह को रविवार दोपहर डिस्चार्ज कर दिया गया है। पीजीआई के डॉक्टरों ने बताया कि कौल सिंह ठाकुर को एंजाइना पेन था। उनका पहले ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) करवाया। उनके हार्ट पर ज्यादा प्रेशर पड़ रहा था। उसके बाद एंजियोग्राफी की गई। उन्हें कार्डियक सेंटर के सीसीयू में रखा गया था।

शनिवार रात निगरानी में रखने के बाद उन्हें रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कई बार नसें ब्लॉक होने के कारण ऐसी स्थिति बनती है। इससे बचने के लिए रोजाना 45 मिनट तेज सैर करनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह दो दिन अभी चंडीगढ़ में ही रुकेंगे। इसके बाद घर लौटेंगे।

सुजान सिंह, भरमौरी ने पूछा हाल- ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक आशा कुमारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश्वर चौहान ने भी स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने भी फोन पर उनके स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed