फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health minister jp nadda meeting with bjp workers.

नड्डा से मिले भाजपा नेता, प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा की अटकलें

Sat, 14 Nov 2015 10:54 AM IST
राजकुमार सेन/अमर उजाला, बिलासपुर
राजकुमार सेन/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 14 Nov 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
health minister jp nadda meeting with bjp workers.

बिलासपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से दिग्गज भाजपा नेताओं ने मंत्रणा की है। इसे प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी इस मंत्रणा को अहम माना जा रहा है। बिलासपुर में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के महामंत्री तथा संगठन मंत्रियों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में रखी गई थी।

विज्ञापन


दिवाली के पर्व पर बिलासपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व वन विश्राम गृह में पहुंचे। जहां पर प्रदेश भर से उपस्थित हुए दिग्गज भाजपा नेताओं की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ काफी समय तक मंत्रणा हुई। हालांकि इस मंत्रणा के बारे में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस मंत्रणा के दौरान प्रदेश में हो रहे भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए बिछने लगी बिसात के लिए भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा यहां से ली गई फीडबैक को केंद्र में देंगे। इससे पहले अपने गृह क्षेत्र विजयपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से प्रदेश भर के कई दिग्गज भाजपा नेता मिलने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव इस समय अंतिम चरण में हैं। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष पद पर बैठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ हुई दिग्गज भाजपा नेताओं की मंत्रणा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, जयराम ठाकुर, विपिन परमार, पवन राणा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, संजय सिंह, संजीव कटवाल तथा शिशु सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed