{"_id":"656d7b1252bbcdbc477c5908d4515ab0","slug":"health-camp-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में इस दिन लगेंगे परिवार नियोजन कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में इस दिन लगेंगे परिवार नियोजन कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Oct 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में 10 से 30 अक्तूबर के मध्य परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी दलीप सिंह कंवर ने बताया कि 10 और 24 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहडू में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
17 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठियोग, 27 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा, 28 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्गा, 29 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटगढ़ में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
30 अक्तूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन में परिवार नियोजन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रामपुर अस्पताल में प्रत्येक शनिवार तथा दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन में प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परिवार नियोजन से संबधित जांच व परामर्श का कार्य इस शिविर में किया जाएगा।