अब प्रिंसिपल और हेडमास्टर भी पढ़ाएंगे, एक हफ्ते में लेने होंगे इतने पीरियड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के लिए भी पीरियड लेना अनिवार्य कर दिया है। प्रिंसिपल को एक हफ्ते में 6 जबकि हेडमास्टर को 8 पीरियड लेने होंगे। शिक्षा निदेशालय ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
उच्च शिक्षा निदेशक अमर देव की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि एचपी सेकेंडरी एजूकेशन कोड 2012 के क्लॉज नंबर 2.8.2(ए) की शक्तियों के तहत यह फैसला लिया गया है। सरकार से आदेश प्राप्त होने के बाद सभी जिला उपनिदेशकों को नई व्यवस्था लागू करने को कहा गया है।
कोताही बरतने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एक दिन में लगातार दो पीरियड नहीं लेने के आदेश भी दिए गए हैं। अगर किसी प्रिंसिपल और हेडमास्टर ने एक दिन में दो पीरियड लेने हैं तो उसमें भी 35 से 40 मिनट का अंतर होना चाहिए। जमा एक और जमा दो कक्षा के पीरियड 35 से 40 मिनट से ज्यादा समय अवधि के नहीं होने चाहिए।
पीरियड लेने में कोताही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलों के उपनिदेशक इस व्यवस्था पर नजर रखेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। सभी प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को अपने-अपने विषय पढ़ाने को कहा गया है।