{"_id":"636949103d81a1361672c32c","slug":"harmoni-of-pins-win-the-heart-of-people-in-renuka-mela-5th-culture-night-by-presentin-their-songs-shimla-news-sml4271614171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका मेला सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका मेला सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन
रेणुका मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते हार्मोनी ऑफ पाइन्स के कलाकार।
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या हिमाचली पुलिस बैंड हार्मोनी ऑफ पाइन्स के नाम रही। पुलिस के जवानों ने अपनी सुरीली आवाज से इस शाम को यादगार बना दिया। पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच पुलिस जवान विजय कुमार, कृत्तिका तनवर, कार्तिक चौहान, मनमोहन शर्मा, दीपिका ठाकुर व दलीप शर्मा आदि कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
सर्वप्रथम उन्होंने भारत हमें जहां से प्यारा है, संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं, मितवा रे मितवा रे, घाघरा, बसुढी, जाने मन जाने मन, सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हमपे डालो..और जिंदा हैं तो आदि कई पहाड़ी व फिल्मी नगमे सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शिलाई के कलाकार अजय चौहान ने नाटी सिरमौर वालिये गाकर जमकर धमाल मचाया।
इससे पूर्व कुल्लू के कलाकार बीबी चौहान सूरज हुआ मध्यम चांद ढलने लगा, कलाकार बाल कृष्ण ने मस्ती भरी शाम है, मेरी आंखों का ये काजल, कलाकार राकेश सिंह ने बड़ी लंबी जुदाई और शिमला से आए कलाकार राज शर्मा ने पहाड़ी नाटी ‘एक बार बोल तू’, हूब्बे लिना शिमला रे किरपी रा डोला रे, आई लव यू जूरिये आदि गानों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त करसोग के कलाकार बंसी बॉबी ने पहली नाटी किंगे चली ऊषा रानिऐ संघ की बेला, ऐसी मुझरे जोगी जबाना, रिषभ सहलोत्रा पंजाबी गीत नजरा तो गिर गई की करिये और शिमला के कलाकार राहुल ने मेरे रस्के कमर तूने पहली नजर गीतों से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
इसके साथ-साथ नाहन के मनीष ठाकुर, रोहिणी शर्मा, शुभम शर्मा व दीपक चौहान आदि तीन दर्जन से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को अपने बीच बांधे रखा।
पांचवीं सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि उपायुक्त रामगौतम ने कलाकारों की हौसला आफजाई करने के साथ ही उनके हुनर की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, डीपीआरओ प्रेम ठाकुर, डीएओ कांता नेगी, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व हजारों दर्शक मौजूद रहे।