{"_id":"624c8692aba2c56c6f2c498e","slug":"hanuman-jayanti-celebration-in-jakhu-in-shimla-shimla-news-sml4047898195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखू मंदिर में 16 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखू मंदिर में 16 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर परिसर में होगा सुंदरकांड पाठ, काष्ठ शैली में होगा मंदिर के गेट का जीर्णोद्धार
पर्यटन विभाग ने 10 लाख किए स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के जाखू हनुमान मंदिर में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रोजना हॉल में जाखू मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी काष्ठ शैली में मंदिर गेट के जीर्णोद्धार होगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ने इसके लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की है। वास्तुकार ने इसका डिजाइन भी तैयार कर लिया है।
मंत्री ने बताया कि जयंती के दिन प्रसिद्ध कथावाचक सुंदरकांड पाठ करेंगे। तीर्थ यात्रा की दृष्टि से ऐतिहासिक महत्व वाले इस स्थान को पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करने के लिए सुंदर बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में बने चिल्ड्रन पार्क में रबड़ की टाइलें लगाई जाएंगी ताकि बच्चों को खेलते वक्त चोट न लगे। इसके अलावा परिसर में ऊंचा ध्वज स्थापित करने पर भी विचार किया ताकि वह शिमला के चारों कोनों से नजर आ सके। जाखू मंदिर न्यास की बैठक में पुजारी और अन्य कर्मचारियों के कमरों, शौचालयों, रेलिंग और डंगे आदि की मरम्मत करवाने पर भी चर्चा की गई। मंदिर परिसर में पूर्व की भांति झूले लगाने, दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए रैंप बनाने पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, न्यास के सदस्य दीपक शर्मा, दीपक श्रीधर, मदन ठाकुर, कुलदीप बुटेल, गौरव सूद, मदन लाल शर्मा, हितेश शर्मा, रमेश जोशी, राजीव दिप्टा, आरके दिप्टा, कांति भूषण, पार्षद अर्चना धवन और मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा मौजूद रहे।