फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Handloom exhibition started in Gaiety lamb wool shawl became the attraction

Gaiety Theatre Handloom Exhibition : गेयटी में हथकरघा प्रदर्शनी हुई शुरू, मेमने की ऊन की शॉल बनी आकर्षण

Tue, 02 Jul 2024 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Jul 2024 07:12 PM IST
सार

शिमला के गेयटी थियेटर में हथकरघा प्रदर्शनी शुरू हो चुकी है। प्रदर्शनी 12 जुलाई तक चलेगी। प्रदर्शनी में मेमने की ऊन की शॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन
Handloom exhibition started in Gaiety lamb wool shawl became the attraction
शिमला के गेयटी थियेटर में हथकरघा प्रदर्शनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गेयटी थियेटर के टेवर्न हॉल में मंगलवार को हथकरघा प्रदर्शनी शुरू हो गई। इसमें कुल्लू के 10 से अधिक कारीगरों ने हाथ से बने ऊन के उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। इनमें पश्मीना, खरगोश और लैम्ब्स की ऊन की शॉल, कुल्लू की पारंपरिक शॉल, सदरी, कोट, टोपी तथा जुराबें शामिल हैं। इन स्टॉलों पर पहले दिन ही दिन खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


प्रदर्शनी 12 जुलाई तक चलेगी। दी त्रिपुरा हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट वीवर्स को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नगर जिला कुल्लू की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई है। कारीगर राजकुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में उन्होंने लैम्ब्सवूल (मेमने की ऊन) की शॉल की प्रदर्शनी भी लगाई है। यह शॉल मेमने की ऊन से तैयार होने के चलते बेहद मुलायम होती है। शॉल के चारों ओर हाथ से चंबा की कढ़ाई की है। इसकी कीमत 4,000 से 10,000 रुपये तक है।
विज्ञापन


पश्मीना शॉल 5,000 से 20,000 रुपये तक है। यह शॉल मुलायम होने के साथ ही काफी हल्की होती है। खरगोश की ऊन की शॉल 2,000 रुपये से शुरू है। इसके अलावा उन्होंने कुल्लू की पारंपरिक पट्टी वाली शॉल भी बिक्री के लिए रखी है। इस शॉल की कीमत 5,000 से 15,000 रुपये तक है। बताया कि यह सब उत्पाद हाथ से तैयार किए हैं। मफलर 300 रुपये से होकर 4,000 रुपये तक है। इसके अलावा प्रदर्शनी में चंबा शॉल, किन्नौरी, नूरपुर और लद्दाखी शॉल की भी प्रदर्शनी लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed