फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hailstorm Forecast for Himachal on Sunday.

बदलेगा मौसम, हिमाचल में आज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Sun, 30 Apr 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Apr 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm Forecast for Himachal on Sunday.

हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार को अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो मई से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हालांकि बारिश होने के आसार हैं। उधर, शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश भी हुई है। शनिवार को शिमला में मौसम ने कई रंग दिखाए। थोड़ी देर बारिश होने के बाद धूप खिलने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए कब तक खराब रहेगा मौसम

Hailstorm Forecast for Himachal on Sunday.

शिमला में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 33.7, भुंतर में 30.2, धर्मशाला में 28.8, नाहन में 33.8, सोलन में 31.5, कांगड़ा में 34.0, हमीरपुर में 35.3, मंडी में 32.8 और बिलासपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। पहली मई को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

दो और तीन मई को ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़ कर अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। चार मई को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed