फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   govt job: Date fixed for online application for forest guard recruitment, it is mandatory for the candidate to be 12th pass

वन रक्षक भर्ती: जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, उम्मीदवारों के लिए ये योग्यता अनिवार्य

Sat, 03 Jul 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jul 2021 07:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश वन विभाग और वन निगम में वन रक्षकों के कुल 386 पद भरे जा रहे हैं। वन निगम के वन रक्षक के 75 पदों के लिए निगम के निदेशक दक्षिण विज्ञापन रिलीज करेंगे।


 

विज्ञापन
govt job: Date fixed for online application for forest guard recruitment, it is mandatory for the candidate to be 12th pass
हिमाचल प्रदेश वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश वन विभाग में 311 पदों की भर्ती के लिए 6 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इसके लिए विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी प्रदेश से ही 12वीं पास होना चाहिए। रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना चाहिए। आवेदक की आयु एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी। वन विभाग ने 13 सर्किलों बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, नाहन, रामपुर शिमला, सोलन, शिमला शमशी में फॉरेस्ट गार्ड के 311 पद भरने हैं। 

विज्ञापन


बिलासपुर में 30, चंबा 15, धर्मशाला 57, हमीरपुर 37, कुल्लू 30, मंडी 35, नाहन 20, रामपुर 23, शिमला 24, सोलन 17, डब्ल्यूएल शिमला 51, डब्ल्यूडी एल शिमला 3 और शमशी सर्किल में 5 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी को 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फॉरेस्ट गार्ड के ऑनलाइन फार्म की छंटनी 20 अगस्त से 8 सितंबर तक की जाएगी। 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक शारीरिक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 21 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी शारीरिक मापदंड पूरा करेंगे, उनकी लिखित परीक्षा 31 अक्तूबर को होगी। इसका परिणाम 4 और 6 दिसंबर के बीच निकाला जाएगा। अधिक जानकारी वन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें हिमाचल प्रदेश वन विभाग और वन निगम में वन रक्षकों के कुल 386 पद भरे जा रहे हैं। वन निगम के वन रक्षक के 75 पदों के लिए निगम के निदेशक दक्षिण विज्ञापन रिलीज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed