फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt Employee will not serve officers at their home

अफसरों के घरों में चाकरी नहीं करेंगे कर्मचारी

Thu, 03 Jul 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Jul 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
Govt Employee will not serve officers at their home

हिमाचल में किसी भी महकमे के अफसर अपने घरों पर सरकारी कर्मचारी नहीं रख सकेंगे। कर्मचारी चाहे रेगुलर हो, दिहाड़ीदार हो या पार्टटाइम, अब वह घरों में साहब की सेवा नहीं करेगा।

विज्ञापन



हाईकोर्ट के आदेश की अनुपालना में सरकार ने सभी विभागों को ऐसे कर्मचारियों को वापस लेने के आदेश दिए हैं। वीरवार शाम को मुख्य सचिव पी. मित्रा की ओर से ये आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किए।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट ने सीडब्ल्यूपी 4504/2014 में आदेश दिए हैं कि मुख्य सचिव सुनिश्चित करें कि सूबे में राजस्व विभाग के साथ-साथ किसी भी विभाग में अधिकारी अपने घरों पर कोई कर्मचारी नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी अफसर ने इसके बाद भी ऐसा किया तो उसके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस निजी तौर पर चलेगा। इसके बाद मुख्य सचिव ने ये आदेश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को दिए हैं।


गौरतलब है कि हिमाचल में सभी विभागों में अफसरों के घर क्लास फोर कर्मचारियों को लगाने पर पहले भी विवाद होता रहा है। अब कोर्ट ने भी इसके खिलाफ आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed