फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt declare 16 state high way as district roads to save liquor vends

शराब ठेके बचाने को 16 स्टेट हाइवे बना दिए जिला रोड

Thu, 06 Apr 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 06 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
govt declare 16 state high way as district roads to save liquor vends

हिमाचल में शराब के ठेकों को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने 16 स्टेट हाइवे को जिला रोड घोषित कर दिया है। अब राज्य की इन सड़कों से अधिकांश ठेके नहीं हटेंगे। प्रदेश सरकार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक नेशनल हाइवे से 500 मीटर की दूरी जबकि राज्य की सड़कों से 220 मीटर की दूरी पर ही शराब के ठेके होने चाहिए। ठेकों को बचाए रखने के लिए हिमाचल सरकार ने 16 स्टेट हाइवे को जिला रोड में तबदील कर दिया है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोक निर्माण विभाग) ने अधिसूचना जारी करने की पुष्टि की है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट रोड का दर्जा कम किए जाने से केंद्र से सड़कों के निर्माण व रखरखाव के लिए केंद्रीय ग्रांट में कमी नहीं होगी। जितना पैसा राज्य सड़कों के लिए केंद्र सरकार जारी करती है जिला सड़कों के लिए भी उसी हिसाब से राशि जारी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्य सड़क का दर्जा घटाकर किया जिला सड़क

govt declare 16 state high way as district roads to save liquor vends

1. छैला- नेरीपुल- यशवंत नगर- ओछघाट- कुमारहट्टी
2. सैज- चौपाल- नेरवा - शाहलू
3. शालाघाट,- अर्की- कुनिहार- बरोटीवाला
4. शिमला- कुनिहार- राम शहर- नालागढ़
5. शिमला- तत्तापानी- मंडी
6. धर्मशाला- पालमपुर- चड़िहार, संदोल
7. ज्वालामुखी- देहरा- राजा का तालाब
8. जोगेंद्रनगर- सरकाघाट - घुमारवी
9. मेहतपुर- ऊना- मुबारकपुर- दौलतपुर
10. पौंग डैम- फतेहपुर- जसूर 
11. नुरपूर - लाहडू- तुनूहट्टी
12. ऊना- अगहर- बडसर- जाहू- भामला- नैरचौक 
13. चंबा- तीसा
14, हमीरपुर- सुजानपुर- थूरल- मरांडा 
15. शाहपुर, सिहुंता - चुवाड़ी 
16. रानीताल - बत्ती मील (कोटला)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed