{"_id":"618d21996f6c5046355fbd94","slug":"governor-rajendra-vishwanath-arlekar-said-efforts-on-to-establish-to-himachal-pradesh-as-model-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर: हिमाचल को आदर्श राज्य बनाने के प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर: हिमाचल को आदर्श राज्य बनाने के प्रयास जारी
Thu, 11 Nov 2021 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:29 PM IST
सार
राज्यपाल ने कहा की राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लोगों को कोरोना की पहली खुराक देने के मामले में हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि कोरोना काल की कठिन चुनौतियों का एकजुटता से सामना करने के बाद हिमाचल विकास के पथ पर फिर से तेजी से अग्रसर है। विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर वह व्यक्तिगत तौर पर भी अपना योगदान देकर इस पहाड़ी प्रदेश को आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने वीरवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मलेन की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी राज्यों के राज्यपाल व उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा की राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लोगों को कोरोना की पहली खुराक देने के मामले में हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनकी कोशिश रहेगी कि हर जिले की विशेषता पर आधारित मेलों का आयोजन कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन का मामला भी उठाया और कहा कि इस पर अंकुश लगाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
22 अक्तूबर से ई आफिस में बदल गया है राजभवन
राज्यपाल ने कहा कि कामकाज को पारदर्शी, तीव्र, सुगम और सुचारु बनाने के लिए 22 अक्तूबर 2021 से हिमाचल प्रदेश राजभवन को पूरी तरह से ई ऑफिस में बदल दिया गया है। इसके तहत सारा कामकाज ऑनलाइन कर दिया गया है।