राज्यपाल के एडीसी को सलमान खान से मिलना पड़ा महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार सलमान खान से मिलने की चाह में राज्यपाल के एडीसी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुल्लू दौरे पर आए राज्यपाल के शिमला निकलने से पहले ही एडीसी सलमान से मिलना चाहते थे। लिहाजा वे जाम से बचने के चक्कर में कार की बजाय बाइक पर ही निकल पडे़।
लेकिन तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई। हादसे में एडीसी की टांग फ्रेक्चर हो गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि एडीसी को कुल्लू अस्पताल में इलाज के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
सलमान खान प्राइवेट प्लेन में परिवार के साथ मुंबई रवाना
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शुक्रवार को मां सलमा, बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा के साथ मुंबई लौट गए। खास बात यह है कि सलमान खान आम यात्रियों के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट के बजाए भुंतर एयरपोर्ट से परिवार सहित प्राइवेट प्लेन में मुंबई के लिए रवाना हुए।
दिल्ली में एक शूट के बाद वे कुछ ही घंटों में मुंबई पहुंच गए। वहीं अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते सलमान शनिवार को फिर इसी प्राइवेट प्लेन से मनाली पहुंचेंगे। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान की अनुपस्थिति में दो रोज के लिए
शूटिंग कैंसल कर दी गई है। हालांकि सोहेल खान मनाली में ही आराम फरमा रहे हैं। इधर, ओम पुरी चार दिन बाद फिर शूटिंग को पहुंच गए हैं। उन्हें ट्यूबलाइट फिल्म में भारतीय सेना के अफसर के तौर पर दिखाया जा रहा है।
छह को मनाली पहुंचेंगे अक्षय
‘जौली एलएलबी-2’ की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार छह अक्तूबर को मनाली पहुंच रहे हैं। फिल्म के लिए हुमा कुरैशी, अनु कपूर और निदेशक सुभाष कपूर भी आ रहे हैं। एक साथ ही कई फिल्मी हस्तियां मनाली में पहुंचने जा रही है।
सन्नी कर रहे स्क्रिप्ट पर काम
अभिनेता सन्नी देयोल अपने बेटे कर्ण को लांच करने के लिए मनाली में शूटिंग करेंगे। वे इन दिनों बेटे की पहली फिल्म के लिए शूटिंग रेंज देखने के अलावा स्क्रिप्ट पर भी संशोधन कर रहे हैं।