फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Acharya Devvrat gave away degrees to 296 meritorious students

राजगढ़ में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नवाजे 296 मेधावी

Sun, 25 Nov 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Updated Sun, 25 Nov 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Governor Acharya Devvrat gave away degrees to 296 meritorious students

इटरनल विवि बडू साहिब का दीक्षांत समारोह शनिवार को मनाया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 296 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कर कीं। इसमें चार विद्यार्थियों को पीएचडी, 88 स्नातकोत्तर और 202 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त कविता वर्मा को एमएससी नर्सिंग और अंकिता चौहान को बीएससी कृषि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इसके अलावा हिमानी गुलेरिया, पूजा कुमारी, सिमरनजीत कौर, सरबजीत कौर, प्रिया शर्मा, नवजीत कौर, अंकिता चौहान, बलजीत कौर, राजनप्रीत कौर, किरनजोत कौर, अंबिका चितकारा, खुशमीत संधू, सतविंदर कौर, बेनत कौर का भी पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन


समारोह में विश्वविद्यालय के 45 अन्य छात्राओं को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट भी दिए गए। विशिष्ट अवार्ड प्रिया शर्मा, अंकिता चौहान, दीपिका ठाकुर, बंत कौर को प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के स्टाफ में कैप्टन परमजीत सिंह को बेहतरीन मैनेजमेंट के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बाबा इकबाल सिंह समारोह का शुभारंभ किया। कुलपति डॉ. एचएस धालीवाल ने सालाना रिपोर्ट पेश की। आचार्य देवव्रत ने इस मौके पर कहा कि छात्र शिक्षा संस्थान में अर्जित ज्ञान को दूसरों में भी बांटें। सिख समुदाय के महान पुरुषों ने देश के बलिदान दिए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को गुरु गोविंद सिंह ने शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed