फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   got the minister done for two years

मंत्री से करवा दिया दो साल पुराने ओवरब्रिज का उद्घाटन

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
got the minister done for two years
शिमला। चुनावी साल में नगर निगम ने मंगलवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के हाथों दो साल पुराने ओवरब्रिज का भी उद्घाटन करवा दिया। राजधानी के टुटीकंडी वार्ड में साल 2020 में तैयार हो चुके इस ओवरब्रिज के अचानक उद्घाटन से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान थे।
विज्ञापन

टुटीकंडी चौक पर अमृत मिशन के तहत 1.11 करोड़ रुपये से तैयार किए गए इस ओवरब्रिज का नगर निगम ने 16 अगस्त 2020 को भी उद्घाटन रखा था। उस समय भी शहरी विकास मंत्री को ही इसका शुभारंभ करना था लेकिन अचानक ऐन मौके पर मंत्री के न आने से कार्यक्रम टाल दिया गया। नगर निगम ने उद्घाटन पट्टिका उतार दी थी। उस समय उद्घाटन पट्टिका पर मंत्री और मेयर के अलावा स्थानीय कांग्रेस पार्षद आनंद कौशल का भी नाम लिखा था जिस पर खूब सियासत गरमाई थी। पट्टिका में पार्षद के नाम पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐतराज था। इनका कहना था कि शिलान्यास के समय सुरेश भारद्वाज स्थानीय विधायक थे लेकिन पट्टिका पर उनका नाम तक नहीं लगाया गया। अब उद्घाटन पट्टिका पर भी कांग्रेस पार्षद का नाम दर्ज नहीं होना चाहिए। उधर, पार्षद ने कार्यक्रम टलने पर इस ब्रिज से आम जनता की आवाजाही शुरू करवा दी थी। अब करीब दो साल बाद अचानक इस ब्रिज का उद्घाटन करवा दिया गया। इस बार पट्टिका पर सिर्फ मंत्री का ही नाम दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद रहे आनंद कौशल को न्योता तक नहीं दिया गया। पार्षद समेत स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी विजय सोलंकी, मोहित ठाकुर, भागीरथ, विजय कुमार ने कहा कि ब्रिज दो साल पहले बन चुका है। अब सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए उद्घाटन करवा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद का नाम न लगे, इसलिए किया भूमि पूजन
टुटीकंडी वार्ड में बीते पांच साल में ब्रिज के अलावा सामुदायिक केंद्र, एंबुलेंस रोड जैसे कई नए काम तो हुए लेकिन पार्षद का नाम कहीं नहीं लगा। कुछ दिन पहले ही निगम ने मेहता कॉलोनी के लिए एंबुलेंस रोड का काम भी शुरू करवाया है। वार्ड के पार्षद रहे आनंद कौशल ने कहा कि सड़क की शिलान्यास पट्टिका पर पार्षद का नाम न लिखना पड़े, इसके लिए मंत्री से भूमि पूजन ही करवाया गया। मंगलवार को जिस पार्किंग का शिलान्यास किया गया है उसका काम भी उनके कार्यकाल में शुरू हुआ लेकिन पट्टिका पर नाम न आए, इसलिए कार्यकाल खत्म होने के बाद शिलान्यास करवाया। कहा कि भाजपा की इस राजनीति का जवाब वार्ड की जनता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम की शिलान्यास
पट्टिका से हटवा दिए फूल
इस ओवरब्रिज का शिलान्यास पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पूर्व मेयर संजय चौहान ने किया था। मौके पर इसकी शिलान्यास पट्टिका भी लगी है। नगर निगम ने मंगलवार सुबह उद्घाटन पट्टिका के साथ शिलान्यास पट्टिका को भी फूलों से सजा दिया। सुबह 8:00 बजे तक दोनों पट्टिकाओं पर फूल लगे थे लेकिन अचानक उद्घाटन कार्यक्रम से ठीक पहले शिलान्यास पट्टिका से फूल हटवा दिए गए।

जो उद्घाटन अब किया है, वह दो साल पहले ही होना चाहिए था। सिर्फ पट्टिका तक ही सोच नहीं रखनी चाहिए। शहर के हर वार्ड में हुए उद्घाटनों और शिलान्यास पट्टिकाओं पर जब पार्षदों के नाम लगे हैं तो फिर टुटीकंडी में ऐसा भेदभाव क्यों किया गया। जिसने काम करवाया, उस पार्षद का भी सम्मान होना चाहिए।
नरेश चौहान, कांग्रेस उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed