फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gobind Sagar lake accident: The father who lost the only son said that Main ni karne sain, mainu munda vekhan

गोबिंदसागर झील हादसा: इकलौता बेटा खोने वाले पिता बोले- मैं नी करने सैन, मैनूं मुंडा वेखन देओ

Wed, 03 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Aug 2022 05:00 AM IST
सार

राजकुमार को मलाल है कि वह बेटे से आखिरी बार नहीं मिल पाए। बीते सोमवार को सुबह मां से मिलकर ही विशाल हिमाचल के लिए रवाना हो गया था। गरीबी में पला विशाल सातवीं तक ही पढ़ाई कर पाया था।

विज्ञापन
Gobind Sagar lake accident: The father who lost the only son said that Main ni karne sain, mainu munda vekhan
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैं नी करने सैन, मैनूं मुंडा वेखन देओ...। यह शब्द इकलौते बेटे विशाल (18) की मौत के गम में डूबे दिव्यांग पिता राजकुमार ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शव गृह के बाहर कहे। रोते-बिलखते हुए राजकुमार ने अपना दर्द बयां किया। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटा नई बाइक पर माता रानी के दर्शन करने की बात करता था। इसलिए चार माह पहले ही बेटे के लिए बाइक ली थी। अभी तक बैंक लोन की तीन किस्तें ही भरी थीं। बेटे के लिए मोबाइल भी लिया था। राजकुमार को मलाल है कि वह बेटे से आखिरी बार नहीं मिल पाए।
विज्ञापन


बीते सोमवार को सुबह मां से मिलकर ही विशाल हिमाचल के लिए रवाना हो गया था। गरीबी में पला विशाल सातवीं तक ही पढ़ाई कर पाया था। वह होटल में वेटर का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुुमार ने बताया कि वह चार बच्चों को पहले ही खो चुके हैं। इन सभी की मौत बचपन में ही हो चुकी है। अब बुढ़ापे के एकमात्र सहारे विशाल को भी खो दिया है। बातचीत करते हुए राजकुमार भावुक हो गए और रोते हुए बोले - हुण रब दा ही सहारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed