फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl died, 9 students fall sick in NCC Camp at mandi himachal pradesh

एनसीसी कैंप में नौ कैडेटों की तबीयत बिगड़ी, छात्रा की मौत

Mon, 18 Jul 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर/नेरचौक(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर/नेरचौक(मंडी) Updated Mon, 18 Jul 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
Girl died, 9 students fall sick in NCC Camp at mandi himachal pradesh
अस्पताल में उपचाराधीन छात्र। - फोटो : अमर उजाला

राज्य स्तरीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे नौ कैडेटों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें से एक छात्रा की मौत हो गई। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में चल रहे राज्य स्तरीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे नौ कैडेटों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें से एक छात्रा की जोनल अस्पताल मंडी में मौत हो गई।

विज्ञापन


कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच को भेज दिया गया है। उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंप दी है। आईपीएच विभाग को पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण कैंप बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीते शुक्रवार को चार कैडेटों को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन


एक छात्रा को शनिवार जबकि चार अन्य को रविवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया। रिवालसर स्कूल में 11 जुलाई से द्वितीय वाहिनी मंडी के कमांडर कर्नल पीयूष अग्रवाल की देखरेख में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण कैंप शुरू हुआ। कैंप में 19 स्कूलों और छह कॉलेजों के करीब 443 कैडेट्स भाग ले रहे थे। इनमें 262 छात्र और 181 छात्रा कैडेट पहुंचे थे। बीते शनिवार सुबह पीटी करने के बाद कैडेट फायरिंग का प्रशिक्षण ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को कामना की फिर बिगड़ी तबीयत

Girl died, 9 students fall sick in NCC Camp at mandi himachal pradesh
घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान कामना देवी (15) पुत्री बलवीर निवासी साईगलू के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। उसे कैंप में तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास भेजा गया, लेकिन जब दर्द कम नहीं हुआ तो उसे सीएचसी रिवालसर ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शाम चार बजे कामना को वापस कैंप भेज दिया।

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे फिर तबीयत खराब हो गई। प्रशिक्षण शिविर में तैनात अधिकारियों ने उसे 108 एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी भेजा। जहां देर रात कामना ने दम तोड़ दिया। एनसीसी द्वितीय वाहिनी मंडी के कमांडर कर्नल पीयूष अग्रवाल ने बताया कि  प्रत्येक कैडेट को स्कूल की ओर से मेडिकल जांच करवा कर कैंप में भेजा जाता है। छात्रा कामना प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही थी।

इनकी बिगड़ी तबीयत
15 जुलाई को कैंप में भाग ले रही साईगलू की छात्रा पलक, गोपालपुर की खुशबू, रिवालसर की गीताजंलि, ऊना की अर्चना की तबीयत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रती में प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल में दाखिल किया गया है। जबकि रविवार को

द्रंग की डिंपल, कनैड़ के अजय कुमार, जमणी सरकाघाट की मंजू कुमारी, पॉलीटेक्निक कॉलेज सुंदरनगर के दीपक की तबीयत खराब होने पर रती अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मंजू और दीपक को घर भेज दिया गया है। अधिकतर छात्रों को पेट दर्द, सिरदर्द और बुखार आने की शिकायतें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed