{"_id":"66e5a052a74c57df780c510b","slug":"girl-and-young-man-arrested-with-chitta-in-homestay-shimla-news-c-19-sml1001-409597-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: होमस्टे में युवती और युवक \nको चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: होमस्टे में युवती और युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
लंबीधार क्षेत्र में ढली पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली पुलिस ने लंबीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में दबिश देकर एक युवक और युवती को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 4.870 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवक और युवती मूल रूप से रोहड़ू के रहने वाले हैं। ढली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि ढली-संजौली बाईपास में लंबीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में युवक और युवती ठहरे हैं। वह युवाओं को चिट्टा बेचने का काम करते हैं। इस आधार पर पुलिस ने होमस्टे के कमरा नंबर 102 में दबिश दी। इस दौरान युवक और युवती के कब्जे से 4.870 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी रंकज और अदिति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि दोनों आरोपी कितने समय से नशे के इस कारोबार से जुड़े हैं। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।