फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   garbage fees will be recovered through Pos machines in shimla

कूड़ा फीस वसूली में घपला नहीं कर पाएंगे सुपरवाइजर

Fri, 03 Aug 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Aug 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
garbage fees will be recovered through Pos machines in shimla
शहरवासियों से ली जाने वाली कूड़े की फीस में अब सैहब सोसायटी के सुपरवाइजर घपला नहीं कर पाएंगे। हर उपभोक्ता से ली जाने वाली फीस की पॉस मशीन से रसीद काटना अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन


 नगर निगम ने शहर के तीन वार्डों में मशीनों के जरिये फीस वसूली शुरू कर दी है। महापौर कुसुम सदरेट ने शुक्रवार को ताराहॉल स्कूल के पॉस मशीन से शुल्क वसूली की शुरुआत की। 
विज्ञापन


पहले चरण में कैथू, लोअर बाजार और नाभा में इस मशीन से वसूली की जाएगी। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि निगम के पास फीस वसूली में हेराफेरी की शिकायतें आ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मशीन की खासियत

garbage fees will be recovered through Pos machines in shimla

जांच में कई सुपरवाइजरों की मनमानी पकड़ी भी गई। इसके बाद निगम ने मशीनों के जरिये शुल्क लेने का फैसला लिया है। इन मशीनों से हेराफेरी नहीं हो पाएगी। महापौर ने कहा कि अगले एक माह के भीतर शहर के सभी वार्डों में इन मशीनों के जरिये शुल्क वसूली की जाएगी।

इस मौके पर कैथू वार्ड के पार्षद सुनील धर, एसमी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचआर ठाकुर, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. डीपी सिंह, सफाई निरीक्षक और सैहब सोसायटी के तीनों वार्डों के सुपरवाइजर मौजूद रहे।

मशीनों में पहले से ही हर उपभोक्ता का रिकॉर्ड दर्ज होगा। बाकायदा हर उपभोक्ता का अलग आईडी नंबर बनाया गया है। यही नहीं जिन तीन वार्डों में इसे शुरू किया है, वहां सर्वे कर उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड लिया है।

मशीन का फायदा यह होगा कि सुपरवाइजर फर्जी रसीदें तैयार नहीं कर पाएंगे। वार्ड में कितने उपभोक्ता हैं और कितनों ने शुल्क नहीं चुकाया है, इसका निगम के पास पुख्ता रिकॉर्ड रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed