फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   furniture shop reduced to ashes at hamirpur himachal

आग लगने से फर्नीचर की दुकान जल कर राख, तीन लाख का नुकसान

Thu, 08 Mar 2018 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 08 Mar 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
furniture shop reduced to ashes at hamirpur himachal

जिला मुख्यालय में आधी रात नगर परिषद हमीरपुर के कांप्लेक्स की एक दुकान में आग लग गई। आग भड़कने से लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


आग भड़कने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग का वाहन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है। प्रथम दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। हालांकि कोई शक न होने की वजह से पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। प्रवीण कुमार पुत्र ब्रह्म दास वार्ड नंबर चार में दुकान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ आगजनी का हादसा

furniture shop reduced to ashes at hamirpur himachal

वार्ड में स्थित नगर परिषद की दुकानों में से उसने एक दुकान खरीदी थी। इस दुकान में उसने फर्नीचर रखा था। मंगलवार रात करीब दस बजे लोगों ने उस दुकान से धुआं उड़ते देखा। लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी।

देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। साथ लगती दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया।

अग्निकांड की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार मित्र देव का कहना है कि मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया गया है।

हर्बल गार्डन में आग लगने से भारी नुकसान

furniture shop reduced to ashes at hamirpur himachal

उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित दुकानदार की उचित सहायता की जाएगी। वहीं नेरी हर्बल गार्डन में भी मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे आग भड़कने के कारण करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

गार्डन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने गार्डन में लगी आग को बुझाया और गार्डन के साथ लगते पॉलीहाउस को आग की चपेट में आने से बचाया।

इस संबंध में स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि दमकल विभाग ने दोनों जगह पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। दुकान में करीब तीन लाख रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया है। वहीं हर्बल गार्डन में रखे 20 हजार के औषधीय पौधे जल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed