Shimla News: सुरक्षा की दृष्टि से जापानी एक्सपर्ट ने 10 टनलों का किया निरीक्षण, प्रबंधों का लिया जायजा
एक्सपर्ट ने टनलों के अंदर लगे फायर उपकरण, इमरजेंसी फोन, सीसीटीवी और अत्याधुनिक ऑटोमेटिक कंट्रोल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इन टनल में प्रदूषण के लिए लगे ऑटोमेटिक एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था को भी जांचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में कीरतपुर से नेरचौक और पंडोह से टकोली फोरलेन में नवनिर्मित 10 सुरंगों का सुरक्षा और संचालन के दृष्टिगत जापानी एक्सपर्ट ने निरीक्षण किया है। एक्सपर्ट ने टनलों के अंदर लगे फायर उपकरण, इमरजेंसी फोन, सीसीटीवी और अत्याधुनिक ऑटोमेटिक कंट्रोल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इन टनल में प्रदूषण के लिए लगे ऑटोमेटिक एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था को भी जांचा। सूत्रों के मुताबिक निरीक्षण में टनलों में लगे सुरक्षा उपकरणों को बेहतर पाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) प्रदेश में नौ फोरलेन का युद्ध स्तर पर विस्तार कर रहा है। इसमें कीरतपुर-नेरचौक, नेरचौक-पंडोह, पंडोह से टकोली, टकोली से कुल्लू और कालका-शिमला फोरलेन का काम चल रहा है। इसमें कीरतपुर से नेरचौक और पंडोह से टकोली फोरलेन पर 10 टनलें बनकर तैयार हो चुकी हैं।
बीते दिनों हलोगी से झलोगी तक पांच टनलों पर आवाजाही शुरू कर दी है, जबकि कीरतपुर-नेरचौक में पांच टनल बनकर तैयार हो चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जून में प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। ऐसे में जापानी एक्सपर्ट्स ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टनलों का निरीक्षण कर प्रबंधों को जांचा है। टनलों के अंदर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं। आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी बटन दबाते की कंट्रोल रूम अलर्ट होगा। इसके बाद चंद मिनटों में मदद पहुंचेगी। हर टनल में सौ-सौ मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फायर फाइटिंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ऑटोमेटिक एग्जॉस्ट फैन लगे हुए हैं जो टनल में प्रदूषण की मात्रा के अनुसार अपनी गति कम एवं ज्यादा करेंगे। इसके अलावा अत्याधुनिक टनल कंट्रोल रूम से वाहनों पर नजर रखी जाएगी। उधर, क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने टनल कंट्रोल रूम को जिला की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंच सके। संवाद
जापानी एक्सपर्ट को दी प्रेजेंटेशन, कदमों को सराहा
निरीक्षण से पहले क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित के नेतृत्व में परियोजना निदेशक कार्यालय मंडी में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सुरक्षा और संचालन के उपाय पर विचार-विमर्श किया गया। एचएचएआई मंडी परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने बैठक में एक प्रेजेंटेशन दी। जिसमें जापानी एक्सपोर्ट ने इनके कदमों को सराहा। इस मौके पर पंडोह-टकोली प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर आदर्श पनोटा और कीरतपुर-नेरचौक के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप गुजराल भी मौजूद रहे।