फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मई में ताजा बर्फबारी, रोहतांग दर्रा में वाहनों की आवाजाही हुई बंद

Thu, 07 May 2020 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang BRO clearing snow on Manali Leh road
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की ऊंची चोटियों पर मई माह में भी बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फीली वादियों के नजारे देखने लायक हैं। ताजा बर्फबारी से एक बार फिर रोहतांग दर्रा सुबह के समय वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। रोहतांग में 10 सेंटीमीटर, कोकसर में तीन सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। लाहौल के रिहायशी इलाकों में ताजा बर्फबारी से कृषि कार्य प्रभावित हो गए।

fresh snowfall in rohtang BRO clearing snow on Manali Leh road
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार से दोबारा प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। दस मई को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 13 मई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 

fresh snowfall in rohtang BRO clearing snow on Manali Leh road
- फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 32.6, कांगड़ा में 30.3, सुंदरनगर में 30.8, नाहन में 30.4, सोलन में 27.3, चंबा में 28.6, धर्मशाला में 22.2, शिमला में 21.2, कल्पा में 17.0 और केलांग में 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang BRO clearing snow on Manali Leh road
- फोटो : अमर उजाला

उधर, बुधवार रात को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग में बुधवार को दो सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी भी हुई। बुधवार रात को रेणुका, पालमपुर, मंडी, भरमौर, राजगढ़, चंबा, जंजैहली, सलूणी, गग्गल, शिमला, धर्मशाला, सराहन, भुंतर, बैजनाथ, कल्पा, रामपुर, तीसा और ठियोग में बारिश रिकार्ड हुई।

विज्ञापन
fresh snowfall in rohtang BRO clearing snow on Manali Leh road
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात को बदले मौसम से न्यूनतम तापमान में भी कर्मी दर्ज हुई। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3, कल्पा में 1.9 और शिमला में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed