फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fresh snowfall in Kufri, traffic to upper Shimla halted again, tourists stranded

Shimla News: कुफरी में ताजा बर्फबारी, ऊपरी शिमला के लिए यातायात फिर ठप, सैलानी फंसे

Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fresh snowfall in Kufri, traffic to upper Shimla halted again, tourists stranded
दो दिन पहले ही बहाल हुआ था यातायात, बर्फबारी से सड़कों पर बढ़ी फिसलन, कुफरी में फंसे कई सैलानी वाहन
विज्ञापन

कुफरी में देर शाम तक लगा रहा यातायात जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कुफरी में मंगलवार को ताजा बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला के लिए यातायात फिर ठप हो गया। शिमला-रामपुर एनएच बंद हो गया है। कई सैलानी वाहन भी कुफरी, फागू, चीनी बंगला सड़क पर फंस गए। पुलिस ने इस सड़क पर वाहनों से आवाजाही न करने के निर्देश जारी किए हैं।

दो दिन पहले ही राजधानी से ऊपरी शिमला के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू हुई थी। कुफरी, फागू क्षेत्र में अभी काफी बर्फ है और शिमला पहुंचे हजारों सैलानी बर्फबारी देखने के लिए इन इलाकों में पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे के बाद कुफरी में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलते ही शिमला से सैकड़ों सैलानी वाहन कुफरी के लिए रवाना हो गए। दोपहर 2:00 बजे तक कुफरी-छराबड़ा सड़क पर फिसलन बढ़ गई जिसके बाद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। ढली से कुफरी की ओर जाने वाले सैलानी वाहनों को भी एडवाइजरी जारी की गई है। इन्हें फिलहाल कुफरी न जाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

कुफरी में देर शाम तक यातायात जाम भी लगा रहा। फिसलन बढ़ने के बाद सैलानियों ने सड़क पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं। पुलिस इन्हें सड़क किनारे करने का प्रयास करती रहीं। हालांकि शाम के समय बर्फबारी रुक गई लेकिन सड़क पर बिछी सफेद चादर से यातायात रोकना पड़ा। कुफरी के पास बर्फबारी के बाद राजधानी से ऊपरी शिमला का संपर्क फिर से टूट गया है। यदि मौसम साफ रहा तो बुधवार दोपहर बाद तक इस सड़क पर फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिमला में भी गिरे बर्फ के फाहे, झूमे सैलानी
राजधानी शिमला में भी मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से हल्की बारिश के साथ बर्फ के फाहे गिरना शुरू हुए। यहां पर दोपहर 2:50 बजे तक हल्की बारिश और बर्फबारी होती रही। इसका सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। हालांकि बारिश के चलते बर्फ की चादर नहीं बिछ पाई। शिमला पहुंचे सैलानी बर्फबारी देखने के लिए जाखू मंदिर भी पहुंच रहे हैं। मंदिर के लिए सड़क यातायात बहाल कर लिया है।



चौपाल, नारकंडा में ताजा बर्फबारी
जिले के चौपाल, नारकंडा, खड़ापत्थर में मंगलवार को ताजा बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है। इससे एनएच पांच शिमला-रामपुर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। चौपाल, देहा शिमला की मुख्य सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। नारकंडा में एनएच के अलावा शिमला चायल सड़क भी बंद है। जिला प्रशासन के अनुसार इन सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article