फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh snowfall and rainfall recorded in himachal pradesh

हिमाचल में फिर बदला मौसम, यहां हुई ताजा बर्फबारी, कई जगह बारिश

Fri, 30 Mar 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 30 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
fresh snowfall and rainfall recorded in himachal pradesh

हिमाचल में वीरवार को मौसम के अजब रंग देखने को मिले। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा तो रोहतांग में बर्फबारी और मंडी-रामपुर में बारिश हुई। शिमला में दोपहर तक चटक धूप खिलने के बाद एकाएक बादल छा गए। 

विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में तूफान भी चला। प्रदेश में पारा चढ़ते ही मौसम में एकाएक बदलाव आया है। मौसम में आए इस बदलाव को मौसम विज्ञान केंद्र भी नहीं भांप सका। वीरवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान था।

विज्ञापन

यहां राहत बनकर बरसी बारिश

fresh snowfall and rainfall recorded in himachal pradesh

वीरवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा समेत चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग में करीब दो इंच तक बर्फ रिकार्ड की गई। मौसम खराब होने के चलते वीरवार को भुंतर से किलाड़ तक हवाई सेवा भी बाधित रही।

मंडी जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच वीरवार को दोपहर बाद बारिश राहत बनकर बरसी। बारिश पैदावार के लिए भी बेहतर मानी जा रही है। रामपुर में भी वीरवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। क्षेत्र में तूफान भी चला। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल छाने से ठंडक बढ़ गई है। 

इन शहरों के तापमान में आया ये बदलाव

fresh snowfall and rainfall recorded in himachal pradesh

वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.2, ऊना में 36.4, नाहन में 29.1, सोलन में 28.0, कांगड़ा में 32.4, चंबा में 29.7, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर में 29.2, धर्मशाला में 26.8, कल्पा में 17.4 और डलहौजी में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उ

धर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3, मनाली में 4.0, कल्पा में 4.2, शिमला में 12.1, धर्मशाला में 11.6, ऊना में 13.8, हमीरपुर में 13.7, बिलासपुर में 13.4, सोलन में 12.0 और नाहन में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में चार अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed