{"_id":"e0b579a17d3b965abeda356332325251","slug":"free-traveling-in-hrtc-buses-on-rakshabandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 28 Aug 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सेवाएं मिलेंगी। परिवहन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने इस बाबत परिवहन निगम प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सुविधा रक्षाबंधन के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक मान्य होगी। बाली ने प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। साथ ही उनकी सुख समृद्धि की कामना की है। वहीं, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन
कहा कि रक्षाबंधन हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। रक्षाबंधन भाई तथा बहन के बीच स्नेह का प्रतीक है तथा आज के समय में इस त्योहार का महत्व और भी बढ़ गया है। यह त्योहार हम सभी को प्यार, शांति तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन