{"_id":"5c695d4ebdec22360473590f","slug":"free-hrtc-bus-travelling-facility-to-martyrs-families-of-paramilitary-forces-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC ने लिया फैसला, अर्द्धसैनिक शहीदों के परिजन कर सकेंगे मुफ्त बस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC ने लिया फैसला, अर्द्धसैनिक शहीदों के परिजन कर सकेंगे मुफ्त बस यात्रा
Mon, 18 Feb 2019 10:29 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजन भी सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। हिमाचल के अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के माता-पिता एवं विधवाओं के साथ एक अटेंडेंट को भी एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले में कांगड़ा के सीआरपीएफ जवान तिलक राज की शहादत के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है। सूबे में अभी सेना के शहीदों के परिजनों को ही यह सुविधा मिलती रही है। हिमाचल से हजारों लोग सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ और सीआईएसएफ जैसे अर्द्धसैनिक बलों में तैनात हैं।
विज्ञापन
रविवार को परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजन भी एचआरटीसी की वोल्वो और अन्य साधारण बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
बीओडी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि अर्ध सैनिक बलों के शहीदों की विधवाओं के साथ एक अटेंडेंट को भी यह सुविधा मिलेगी। शहीद के माता-पिता भी ताउम्र इस सुविधा को ले सकेंगे। शहीदों के बच्चों को ये सुविधा 18 साल तक मिलेगी। परिवहन निगम शहीदों के आश्रितों को इसके लिए पहचान पत्र जारी करेगा।
अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार भेजी बस
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कांगड़ा जिले के ज्वाली के तिलक राज की अस्थियों के विसर्जन के लिए एचआरटीसी ने रविवार को 32 सीटर बस हरिद्वार भेजी है। यह बस परिजनों को वापस लेकर भी आएगी।