फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud on the name of employment in ITI institute

आईटीआई संस्थान में रोजगार मेले के नाम पर धोखा

Mon, 22 Aug 2016 10:27 AM IST
सतीश डढवाल/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
सतीश डढवाल/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 22 Aug 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of employment in ITI institute

प्रदेश में आईटीआई संस्थानों में रोजगार मेले के नाम पर बेरोजगार युवाओं से धोखा हो रहा है। नामी कंपनियां आईटीआई होल्डर बेरोजगार युवाओं की भर्तियां प्लेसमेंट कंपनियों के जरिये कर रही हैं, लेकिन जब ज्वाइनिंग लेटर लेकर युवा कंपनियों के पत्ते पर पहुंच रहे हैं तो कंपनी वाले उन्हें बैरंग लौटा रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले उपमंडल देहरा की नामी निजी आईटीआई में दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी के इंटरव्यू हुए। इसमें चयनित युवा 20 अगस्त को संबंधित कंपनी में गुजरात में ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचे तो उन्हें गेट के अंदर जाने नहीं दिया। अभिषेक, अजित सोनी, रजत राणा, शिव राम, मनोज, अमित कुमार, अक्षय कुमार, मीतू, लक्की, विपन कुमार, रमेश कुमार, विशाल कुमार, विशाल
विज्ञापन


चौधरी, रमेश भाटिया, गुरमीत, निशांत कुमार, विक्रम, अंकित, सुनील ठाकुर, रोहित राणा ने एक शिकायत पत्र के जरिये बताया कि वे प्लेसमेंट कंपनी के गुजरात में दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी के पत्ते पर ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचे। साक्षात्कार लेने वाली कंपनी ने जो मोबाइल नंबर दिए थे, वे स्विच ऑफ थे। उन्हें रात भर इधर-उधर भटकना पड़ा। सुबह युवाओं ने गेट पर प्रदर्शन करने की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


कही तो संबंधित कंपनी से एक व्यक्ति आया और उसने दोबारा साक्षात्कार होने की बात कही। युवाओं का आरोप है कि इंटरव्यू लेने वाली कंपनी ने नुमाइंदे ने कहा था कि उन्हें सीधा दोपहिया कंपनी के गुजरात प्लांट में ज्वाइनिंग करनी है। यह भी कहा था कि बस किराया, खाने और कमरे की व्यवस्था होगी। कंपनी का एक व्यक्ति बस स्टैंड से लेने आएगा। बताया कि जब कंपनी ने दोबारा प्रदेश के

40 युवाओं का इंटरव्यू लिया तो सभी युवाओं को अयोग्य कहकर बाहर कर दिया। वे सभी आईटीआई होल्डर हैं। युवाओं ने सरकार से मांग की है कि ऐसी प्लेसमेंट कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, परागपुर मॉडल आईटीआई के प्रधानाचार्य सुरजीत ने कहा कि


कंपनी से बात हुई है। कंपनी ने कुछ ट्रेडों के युवाओं से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। वह उनको बनाना पड़ेगा, तभी कंपनी में प्रवेश मिलेगा। जो युवा वापस भेजे गए हैं, उन्हें किसी दूसरी कंपनी में भेजने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed