प्रदेश पुलिस के 16 अफसर और 5 एचएएस बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने प्रदेश पुलिस सेवा के चौदह पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। चार पुलिस अधिकारियों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति देते हुए नई तैनाती दी गई है।
स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में एडिशनल एसपी राजेश कुमार को 1 आईआरबी बनगढ़, भूपिंदर सिंह को एडिशनल एसपी 3 आईआरबीएन पंडोह, निश्चिंत सिंह नेगी को कमांडेंट होमगार्ड, डीएसपी रमेश कुमार को डीएसपी
लीव रिजर्व सीआईडी, संजीव कुमार द्वितीय को डीएसपी 2 आईआरबीएन सकोह, एसडीपीओ नयनादेवी मनोहर लाल को डीएसपी 4 आईआरबीएन जंगलबेरी, जतिंदर कुमार, डीएसपी चंबा, को
डीएसपी 2 आईआरबीएन सकोह, साहिल अरोड़ा को एसडीपीओ डलहौजी से एसडीपीओ नूरपुर, करण सिंह गुलेरिया को डीएसपी 2 आईआरबीएन सकोह से डीएसपी चंबा तैनात किया है।
विपन कुमार को स्टाफ अफसर आईजी दक्षिण रेंज शिमला, रोहिन डोगरा को एसडीपीओ डलहौजी, सुशांत शर्मा को डीएसपी लीव रिजर्व शिमला, कमल किशोर को डीएसपी लीव रिजर्व स्टेट विजिलेंस, संजय शर्मा को एसडीपीओ श्री नयनादेवी जी, ज्ञान चंद को 4 आईआरबीएन
जंगलबेरी से एसडीपीओ जवाली और संजीव कुमार तृतीय डीएसपी स्टेट विजिलेंस बिलासपुर लगाया है। वहीं, डीएसपी से एडिशनल एसपी बनने के बाद प्रवीण धीमान को एडिशनल एसपी
स्टेट विजिलेंस शिमला, नरेंद्र कुमार को एडिशनल एसपी 5 आईआरबीएन बस्सी, राज कुमार को एडिशनल एसपी कुल्लू और पुनीत रघु को एडिशनल एसपी मंडल लगाया है।
पांच एचएएस अधिकारी बदले
प्रदेश सरकार ने पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में संयुक्त निदेशक नीरज गुप्ता को एसडीएम शिमला ग्रामीण, राखी सिंह को संयुक्त निदेशक आयुर्वेद लगाते हुए सुरजीत सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया है।
वहीं, विश्रुत भारती को एसडीएम पांगी, विकास शर्मा को एसी टू डीसी हमीरपुर और अनिल कुमार शर्मा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में संयुक्त निदेशक लगाया है।