फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four year old boy swept away while bathing in Deoli Khad, two rescued

सोलन: देवली खड्ड में नहा रहा चार साल का बच्चा बहा, दो अन्य को बचाया

Sat, 14 Aug 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 10:33 PM IST
सार

 सांय करीब पांच बजे तीन बच्चे अयान, ऊबर और दिलशाद साथ लगती देवली खड्ड में नहा रहे थे। पंचायत प्रधान वंदना ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से खड्ड में अचानक पानी आ गया जिससे ये तीनों बच्चों बहाव की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Four year old boy swept away while bathing in Deoli Khad, two rescued
खड्ड में बहा बच्चा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ के गुल्लरवाला पंचायत के देवली गांव में एक चार साल का बच्चा अयान साथ लगती खड्ड में बह गया। बच्चे का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। जो बच्चे को खोजने में पुलिस की मद्द करेगी। सांय करीब पांच बजे तीन बच्चे अयान, ऊबर और दिलशाद साथ लगती देवली खड्ड में नहा रहे थे। पंचायत प्रधान वंदना ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से खड्ड में अचानक पानी आ गया जिससे ये तीनों बच्चों बहाव की चपेट में आ गए। जैसे ही बच्चे बहे तो उन्होंने शोर मचाया।

विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीणों ने दिलशाद और ऊबर को तो कुछ दूरी के बाद बचा लिया गया लेकिन अयान का अभी तक पता नहीं चल पाया। पहले लोगों ने अपने स्तर पर बच्चे को खोजा लेकिन जब नहीं मिला तो नालागढ़ पुलिस को सूचित किया। अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है।  दिलशाद के चोटें आई हैं जिसे पहले पंजेहरा अस्पताल ले गए लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे नालागढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने पंजाब से एनडीआरएफ की टीम को बच्चे को पानी से निकालने के लिए बुलाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed