फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four Thousand migratory Birds in Pong Dam Wetland Kangra Himachal Pradesh

मेहमान परिंदों की अठखेलियों से गुलजार होने लगा पौंग क्षेत्र

Sun, 28 Oct 2018 11:48 AM IST
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 28 Oct 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Four Thousand migratory Birds in Pong Dam Wetland Kangra Himachal Pradesh

पर्यटकों की पहली पसंद पौंग एरिया में विदेशी परिंदों का आगमन शुरू हो गया है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही पौंग एरिया में करीब चार हजार मेहमान परिंदे पहुंच चुके हैं। विभाग का मानना है कि अगले माह के अंत तक सभी विदेशी पक्षी पौंग वेटलैंड में पहुंच जाएंगे। पौंग एरिया में ये पक्षी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं।

विज्ञापन


देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पौंग एरिया में पहुंचते हैं। 15 नवंबर से पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पक्षियों पर नजर रखने के लिए वन्य जीव विभाग ने इस बार चार सीसीटीवी भी लगाए हैं।

विज्ञापन

Four Thousand migratory Birds in Pong Dam Wetland Kangra Himachal Pradesh

इन कैमरों के माध्यम से विभाग पक्षियों की हलचल और शिकारियों पर नजर रखेगा। पौंग एरिया में काफी संख्या में विदेशी पक्षी पहुंचते हैं। नवंबर से फरवरी माह तक पर्यटन सीजन होता है। पक्षी प्रेमी कैमरे लेकर पक्षियों की फोटो खींचते हैं और इनके बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पर्यटकों के रहने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। इस संबंध में वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि पौंग एरिया में विदेशी पक्षी आना शुरू हो गए हैं। इस बार उम्मीद है कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। कृष्ण ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पौंग एरिया अलग होगा। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed