फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four Student Caught playing Blue whale Game in himachal.

ब्लू व्हेल के फंदे में स्कूली बच्चे, एडवांस स्टेज में 4 और छात्र

Sat, 09 Sep 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 09 Sep 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Four Student Caught playing Blue whale Game in himachal.

हिमाचल में ब्लू व्हेल गेम के जाल में स्कूली बच्चे के फंसने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोलन के एक निजी स्कूल के पकड़े गए छठी कक्षा के छात्र ने खुलासा किया है कि उसके चार और साथी ब्लू व्हेल के टास्क पूरा करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


वे अलग -अलग एडवांस स्टेज में खेल रहे हैं। उसने बताया कि वह एक सप्ताह से ही गेम खेल रहा था। उसे बाजू पर ब्लेड से गोदकर व्हेल बनाने का पहला टास्क मिला था। इसका फोटो ऑनलाइन अपलोड करना था, लेकिन इससे पहले ही परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


ये सभी बच्चे एक ही स्कूल के बताए जा रहे हैं और दोस्त हैं। सभी एक साथ साइबर कैफे या दोस्तों के मोबाइल पर गेम खेलते थे। इस मामले में अभी तक पकड़े गए बच्चे के अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुस्त, शिकायत का कर रही इंतजार

Four Student Caught playing Blue whale Game in himachal.

पुलिस भी खुद कुछ करने के बजाय शिकायत आने का इंतजार कर रही है। जो चार बच्चे एडवांस स्टेज में टॉस्क पूरा करने में जुटे हैं 24 घंटे बाद भी उनकी खोजबीन शुरू नहीं हो पाई है। हो सकता है कि और बच्चे भी ब्लू व्हेल के जाल में फंसे हों।

उधर, स्कूल प्रबंधन ने तो सीधे ही पल्ला झाड़ लिया है। उसका कहना है कि पकड़ा गया बच्चा उनके स्कूल का है ही नहीं,  जबकि बच्चा खुद स्कूल का नाम ले रहा है। एसपी सोलन मोहित चावला का कहना है कि इस मामले में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

ऐसे में सीधे तौर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। स्कूल प्रबंधन और अभिभावक चाहें तो पुलिस का साइबर सेल स्कूल में जाकर इस बारे में बच्चों को जागरूक कर सकता है। जल्द ही साइबर कैफे का मुआयना किया जाएगा। अभिभावक भी सचेत रहें। 

दोस्त ने सिखाया था टास्क पूरा करना 

Four Student Caught playing Blue whale Game in himachal.

ब्लू व्हेल के शिकंजे में फंसे छात्र ने बताया कि जब वह पहली बार अपने दोस्तों के साथ साइबर कैफे गया तो एक बच्चे ने उसे व्लू व्हेल के बारे में बताया। यहीं बैठकर उसने इस गेम को खेलना शुरू किया।

उसके अनुसार क्षेत्र का एक और बच्चा इस गेम की एडवांस स्टेज तक पहुंच चुका है। उसके घर वालों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। गेम में उसे टास्क मिला था जिसमें ब्लेड से बाजू पर आकृति बनानी थी। उसने बताया कि उसके तीन अन्य दोस्त भी गेम खेल रहे हैं।  

टास्क छोड़ना चाहा तो मिलीं जान से मारने की धमकियां  

Four Student Caught playing Blue whale Game in himachal.

पकड़े बच्चे ने खुलासा किया कि व्लू व्हेल गेम में एक बार शामिल होने पर इसके आयोजकों तक पूरी जानकारी पहुंच जाती है। टास्क छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बच्चे के अनुसार उसके साथी टास्क छोड़ना चाहते हैं

लेकिन उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिलीं। इस वजह से वे डर गए और इस गेम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वे अपने माता-पिता को भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed