{"_id":"5bfd2a0fbdec2241a004aa99","slug":"four-injured-in-car-accident-at-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चार लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ लगते जिंदौड़ में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए और सभी का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे जिंदौड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे नाले में जा गिरी। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग कुल्लू की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुल्लू पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक लाया और यहां से 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां ट्रामा सेंटर में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में चार लोगों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायलों में 32 वर्षीय किशोरी लाल लाल, 36 वर्षीय रमेश चंद, 20 वर्षीय हरवन तथा 37 वर्षीय रमेश कुमार शामिल हैं। ये सभी घायल व्यासर गांव केे रहने वाले है।
हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिवार उनका हालचाल जानने के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचे। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि जिदौंड़ में व्यासर से कुल्लू की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई नाले में गिरी है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।