{"_id":"e3af9b7e8f4b0e12963f91de4171a9a0","slug":"four-hrtc-taxi-seized-by-rto","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की 4 टैक्सियां जब्त, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की 4 टैक्सियां जब्त, वसूला जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Jul 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
शिमला शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर नियमों की धज्जियां उड़ा रही एचआरटीसी टैक्सियों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
आरटीओ शिमला प्रशांत देष्टा की अगुवाई में वीरवार को विभाग ने शहर के बंधित, प्रतिबंधित मार्गों सहित शोघी, तारादेवी, ढली और एनएच-22 पर वाहनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान बिना टैक्स चुकाए शहर में दौड़ाई जा रही एचआरटीसी की चार टैक्सियां जब्त की गई। निरीक्षण के दौरान टैक्सियों में फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं मिले।
परिवहन विभाग के एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी टैक्सी संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
निरीक्षण अभियान के दौरान वीरवार को प्रतिबंधित मार्गों पर चल रही एचआरटीसी टैक्सियों के दस्तावेज जांचे गए हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 25 अन्य वाहनों के चालान कर करीब 3500 जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन