फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former minister gs bali statement over work tenders in himachal

एक व्यक्ति की कंपनी पर ही मेहरबान है हिमाचल सरकार: बाली

Sat, 13 Jul 2019 09:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
former minister gs bali statement over work tenders in himachal

पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने आरोप लगाया है कि सरकार एक व्यक्ति विशेष की कंपनी पर मेहरबान हो गई है। प्रदेशभर में अधिकतर काम उसी कंपनी को दिए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि समय आने पर कंपनी को भी सार्वजनिक कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बाली ने कहा कि सरकार यह स्पष्ट करे कि उस कंपनी को दिए गए टेंडर कब किए। यदि इसके लिए ग्लोबल टेंडरिंग की प्रक्रिया अपनाई गई तो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में यह कंपनी कहां टिकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने हिमालयन स्की विलेज के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनी बुलाई थी तो विपक्ष ने इसका विरोध किया था। अब चांशल, लाहौल एवं स्पीति, रोहतांग, मनाली सहित कई अन्य क्षेत्रों में एक ही व्यक्ति को तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सबसे बड़ा सवाल है। बाली ने कहा कि सरकार ने करुणामूलक आधार पर सबको नौकरी देने का खूब ढिंढोरा पीटा था। सरकार ने अपने कार्यकाल में कितने बच्चों को इस आधार पर नौकरी दी है उसके बारे में श्वेत पत्र जारी किया जाना चाहिए।

बाली ने कहा कि प्रदेश में इन्वेस्टर मीट करवाने और निवेश को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों का वह स्वागत करते हैं। सरकार इसके लिए पूरी पारदर्शिता अपनाए।


बाली ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनावों में मिली हार के चलते अपनी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। वहीं, कांग्रेस संगठन में कई लोग ऐसे हैं जो चुनावों से सीधे तौर पर जुड़े थे। उन्हें भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed